फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heli service halted for the second day in Pithoragarh due to bad weather

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में खराब मौसम से दूसरे दिन भी हेली सेवा ठप

Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Heli service halted for the second day in Pithoragarh due to bad weather
पिथौरागढ़। खराब मौसम के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी हेलिकॉप्टर सेवा संचालित नहीं हो सकी। इससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुकिंग निरस्त होने पर कई यात्रियों को रोडवेज बस और टैक्सी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के लिए प्रतिदिन हेली सेवा संचालित होती है। बुधवार सुबह से जिले में रुक-रुककर बारिश होती रही। पहाड़ियों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता काफी कम हो गई जिससे हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इस कारण तीनों रूटों की सेवाएं बाधित रहीं।
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर के नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद में यात्री काफी देर तक इंतजार करते रहे लेकिन फ्लाइट निरस्त होने का संदेश मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। कई यात्री अपने घर लौट गए जबकि अन्य ने रोडवेज बसों और टैक्सियों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed