सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi colors will be offered on Amla Ekadashi, Khadi Holi will begin in villages

Pithoragarh: आंवला एकादशी पर चढ़ेगा होली का रंग, गांवों में शुरू होगी खड़ी होली

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 27 Feb 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ में आंवला एकादशी पर शुक्रवार को होली का रंग चढ़ेगा और गांवों में पारंपरिक खड़ी होली गायन की शुरुआत होगी।

Holi colors will be offered on Amla Ekadashi, Khadi Holi will begin in villages
Holi 2026 - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ में आंवला एकादशी पर शुक्रवार के दिन होली का रंग पड़ेगा। इसके साथ ही गांवों में खड़ी होली गायन का दौर शुरू हो जाएगा। शास्त्री देवेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि शुक्रवार यानि आज होली का रंग पड़ेगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:30 बजे से पूर्व है। महिलाएं आंवले की पूजा कर घरों में होली के कपड़ों पर रंग डालेंगी। सीमांत जिले में अस्कोट, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, नाकोट, बांस, जाख पंत समेत कई इलाकों में धूमधाम के खड़ी होली गाई जाती है।

Trending Videos

पुराने बाजार चौक में होलाष्टक सामाजिक समिति की ओर से अष्टमी पर्व पर चीर बंधन के साथ ही खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है। नगर में महिलाओं की बैठकी होली भी जोरों पर चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चलत पवन सुत आई फागुन की...

गंगोलीहाट  क्षेत्र में होल्यार शास्त्रीय संगीत की होली का आनंद उठा रहे हैं। देर रात तक आयोजित होने वाली बैठकी में अलग-अलग रागों में होली गायन चल रहा है। होल्यार शेखर चंद्र पंत ने राग काफी में सबको मुबारक होली, सहना में कलंक लगे सो लगे री सुनाई। वीरेंद्र रावल ने राग काफी में मन रंग दे करतार, विहाग में कौन खेले ऐसी होली और राग झिंझोटी में चलत पवन सुत आई फागुन की सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैलाश सिंह ने जंगला काफी में सांझ भई घर जाओ लला और सहाना में आली बता कहीं देखे कन्हाई, मैं हारी ढूंढत ब्रज गली सारी सुनाई। पंकज पंत ने राग काफी में पप्पन गुरु कान्हा ने लुट लई और सहाना में मैं नंद गांव बरसाने पेश की। हेम पंत और नवीन पंत ने भी शानदार होलियों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed