{"_id":"69a0850fb504e8042e0916af","slug":"holi-colours-paint-the-market-clothing-business-booms-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-138769-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: होली के रंग में रंगा बाजार, कपड़ों के कारोबार में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: होली के रंग में रंगा बाजार, कपड़ों के कारोबार में उछाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। होली पर्व की दस्तक के साथ ही बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इस वर्ष विशेष रूप से महिलाओं के बीच रंग-बिरंगी साड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। गांधी चौक और सिमलगैर जैसे प्रमुख बाजारों में साड़ियों के साथ-साथ युवाओं के लिए कुर्ता-पैजामा और कुर्तियों की भी भारी मांग है।
कारोबारियों का कहना है कि महिलाएं होली के लिए साड़ी तो बच्चे और वयस्क कुर्ता-पैजामा की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं युवतियां और बालिकाएं भी होली के लिए रंग-बिरंगी कुर्तियों की खरीदारी में खासी दिलचस्पी दिखा रही हैं। व्यापारियों के अनुसार, बाजार में साड़ियां ₹160 से ₹400 और कुर्ता-पैजामा ₹500 तक की किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार कारोबार में बड़ी तेजी आई है, जिससे जिले में एक करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।
250 रुपये किलो बिक रहा है हर्बल रंग
होली के लिए हर्बल रंगों की मांग अधिक है। बाजार में हर्बल रंग 100 से 250 रुपये किलो बिक रहा है। अधिकांश लोग हर्बल रंग की खरीदारी कर रहे हैं। होली में अबीर 10 से 40 रुपये पैकेट, पानी वाले रंग का डिब्बा 10 से 30 रुपये, पिचकारी 20 से 150 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। कारोबारियों के मुताबिक, बच्चों की पसंद स्प्रे और रंगों से भरा सिलिंडर है। तीन किलो का सिलेंडर 700 रुपये में बेचा जा रहा है।
होली पर्व को लेकर लोगों ने कपड़ों की खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं रंग-बिरंगी साड़ी की अधिक खरीदारी कर रही हैं।
-जगदीश कापड़ी, कपड़ा व्यापारी, गांधी चौक
वर्तमान में रंगों की खरीदारी के लिए भीड़ कम है। होली पर्व नजदीक आते ही कारोबार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
-इस्तीयार, रंग कारोबारी, सिमलगैर
लोग अबीर खरीदना पसंद कर रहे हैं। इस बार आधुनिक पिचकारी की मांग अधिक है। बच्चे इन्हें खरीदने में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
-अशोक कुमार, रंग कारोबारी, गांधी चौक
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X