{"_id":"6a6b8b020298bf8c7a0738b0","slug":"hudeti-scheme-stalled-people-desperate-for-every-drop-of-water-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-144968-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हुड़ेती योजना ठप, बूंद-बूंद को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हुड़ेती योजना ठप, बूंद-बूंद को तरसे लोग
Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गर्मी और जल संकट के बीच हुड़ेती पंपिंग योजना के खराब होने से क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से एक बड़ी आबादी बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि स्थानीय लोग महादेव धारा जैसे दूरदराज के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपने घरों की जरूरतें पूरी करने के लिए मजबूर हैं।
हुड़ेती पंपिंग योजना से डिग्री कॉलेज, एसआईटी, महादेव धारा, हुड़ेती क्षेत्र की बड़ी आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां कुआं बनाकर पानी को दो पंपों के जरिये 100 किलोलीटर के टैंक में पहुंचाया जाता है। इसी पानी से क्षेत्र के लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। पिछले कई दिनों से एक पंप खराब है तो दूसरा पंप पर्याप्त पानी नहीं खींच पा रहा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि खराब पंप को बदलकर नया पंप लगाया जा रहा है। जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
नलों से पानी के साथ आ रही मिट्टी
बरसात के चलते नगर के कई मोहल्लों में मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। नलों में पानी के साथ आ रही मिट्टी बाल्टियों के तले में जम जा रही है। बृहस्पतिवार को विवेकानंद वार्ड, खड़कोट आदि जगहों पर मटमैले पानी से लोग परेशान रहे। लोगों ने जल संस्थान से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने की मांग की हैं। उनका कहना है कि गंदा पानी पीने से जल जनित रोगों की संभावना बनी हुई है।