{"_id":"6a6b8aa457baf99c020a5de6","slug":"widow-of-former-nepali-army-soldier-sees-hope-for-family-pension-after-nine-years-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-142428-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेना के पूर्व नेपाली सैनिक की विधवा को नौ साल बाद मिली पारिवारिक पेंशन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेना के पूर्व नेपाली सैनिक की विधवा को नौ साल बाद मिली पारिवारिक पेंशन की उम्मीद
Thu, 30 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त नेपाली सैनिक की विधवा हरूली देवी को नौ साल बाद पारिवारिक पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है।
नेपाली नागरिक बीरबल सिंह, जो भारतीय सेना (एएससी) से सेवानिवृत्त हुए थे, उनका निधन 31 अगस्त 2017 को हो गया था। उनकी विधवा हरूली देवी को तब से पारिवारिक पेंशन नहीं मिल पा रही थी।
उन्होंने अपनी समस्या गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के समक्ष रखी। समिति ने चंपावत निवासी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल वेद प्रकाश चंद्र जोशी से संपर्क किया। लेफ्टिनेंट कर्नल जोशी ने हरूली देवी के समस्त अभिलेख पीसीडीए पेंशन प्रयागराज भेजे। पेंशन विभाग ने निकट भविष्य में पेंशन जारी करने का आश्वासन दिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल जोशी बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी हैं। हरूली देवी ने इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया है।