{"_id":"69d40e77116b1e2833037042","slug":"in-the-city-today-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-137652-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: छीनीगोठ से हुड्डी नदी चैनलाइजेशन कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: छीनीगोठ से हुड्डी नदी चैनलाइजेशन कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ सुरक्षा को लेकर हुड्डी नदी संरक्षण अभियान का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर(चंपावत)। हुड्डी नदी में बाढ़ से बचाव के लिए सोमवार को चैनलीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। यह विशेष अभियान छह से नौ अप्रैल तक चलेगा जिसका उद्देश्य संभावित बाढ़ के खतरे को नियंत्रित करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह कार्य छीनीगोठ, आनंदपुर, चंदनी, बमनपुरी, पचपकरिया और देवीपुरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में शुरू किया गया। इस अभियान में स्थानीय जनता, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। चैनलीकरण के लिए जिला खनिज न्यास निधि से 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
डीएम मनीष कुमार ने छीनीगोठ और चंदनी क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तय समय में निर्धारित तकनीकी मानकों के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता सिंचाई मनोज तिवारी ने बताया कि चैनलाइजेशन से कटाव में कमी आएगी। यहां दायित्वधारी हेमा जोशी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम अनुराग आर्या समेेत अनेक जनप्रतिनिधि ग्रामीण मौजूद थे।
06सीपीटी12पी-छीनीगोठ में हुड्डी नदी के चैनलाइजेशन कार्य का शुभारंभ करते अतिथि और अधिकारी। स्रोत : सूचना
Trending Videos