सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Intermediate Examination Results of Pithoragarh District

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के इंटरमीडिएट का परीक्षाफल

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 14 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Intermediate Examination Results of Pithoragarh District
विज्ञापन
पिथाैरागढ़। आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। नितिन शाही 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पलक पुनेठा 93.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। 93 फीसदी अंक प्राप्त कर हरिबू रमन तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के प्राचार्य एसके भामा ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
Trending Videos

--
जवाहर नवोदय विद्यालय में मधु बिष्ट रही टॉपर

पिथौरागढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 96 प्रतिशत अंक लेकर मधु बिष्ट प्रथम स्थान पर रहीं। प्रियांशु भट्ट 94.4 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। चंद्रा ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप मिश्रा ने परीक्षा परिणाम पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
न्यू बियरशिबा स्कूल में हर्षिता पांडे प्रथम

पिथौरागढ़। सीबीएसई 12 वीं बोर्ड परीक्षा में न्यू बियरशिबा स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। हर्षिता पांडे ने 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयुष भंडारी 93.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 90.8 प्रतिशत अंक लेकर निशिता पंत तीसरे स्थान पर रहीं। स्कूल की प्रधानाचार्य ममता मेहता ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। प्रबंधक एडवोकेट भुवन भाकुनी ने बच्चों और स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
--
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में दिव्यांशी प्रथम

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल का सीबीएसई 12वीं का बोर्ड का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। कुल 28 विद्यार्थियों में से 26 उत्तीर्ण हुए। दिव्यांशी 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। आर्यन अंसारी 85.4 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय, दिया दिगारी 85 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट मनोज जोशी ने खुशी जताते हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
--
एशियन एकेडमी में समृद्धि जोशी टॉपर

पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। समृद्धि जोशी ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। दीपक सिंह 93.8 फीसदी अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। 93 प्रतिशत अंकों के साथ रिया धामी तृतीय स्थान पर रहीं। मृगेश पांडेय 92.8, पीयूष कुमार 92.4 एवं प्रजाग्ता जोशी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। 31 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच अंक हासिल कर सफलता दर्ज की। विद्यालय के फाउंडर एवं चेयरमैन हिमालय पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी डॉ. वीरेन्द्रानन्द जी महाराज महामंडलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय की निदेशक डॉ. संध्या, प्रबंधक कमलेश, प्रधानाचार्य एमएस बोरा, एमएस नेगी, प्रधानाचार्या निर्मला कापड़ी, कोऑर्डिनेटर गीता असवाल ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया में रिया प्रथम

पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय भड़कटिया में सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में रिया 91.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यवत जोशी 90.40 फीसदी अंक लेकर दूसरे, रश्मि पांडेय 89.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य बीसी जोशी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


विद्यासागर इंटर काॅलेज में तनवी टॉपर

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विद्यासागर इंटर कॉलेज का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। तनवी शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। नमन सिंह 88 फीसदी अंक लेकर दूसरे और गोदावरी बोरा 87.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्रबंधक डॉ. रेनू कार्की भंडारी ने खुशी जताते हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
ज्ञानदीप स्कूल में शुभम जोशी प्रथम

पिथौरागढ़। ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमौड़ का रिजल्ट शानदार रहा। शुभम जोशी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी बोहरा और कृतिका पुनेठा ने 88 फीसदी अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहे। 85 प्रतिशत अंक लेकर ओम भट्ट, नियति बृजवाल और राखी बुंगला तृतीय स्थान रहे। विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट दिनेश जोशी ने बताया कि परीक्षाफल 90 फीसदी रहा। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं।
--
निखलेश्वर एकेडमी में दिया गिरी प्रथम

पिथौरागढ़। निखलेश्वर चिल्ड्रन्स एकेडमी का कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय में दिया गिरी ने 85 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान हासिल किया। कविंद्र गुप्ता 82 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और 81 प्रतिशत अंकों के साथ मानसी बिष्ट तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक ललित सिंह मेहरा एवं प्रधानाचार्या ममता सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed