सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash Mansarovar Yatra will begin from June 30

Pithoragarh News: 30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra will begin from June 30
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लिपुलेख दर्रे से 30 जून से विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होगी। यात्रियों का पहला दल पांच जुलाई को पिथौरागढ़ पहुंचेगा। यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का कार्यक्रम जारी हुआ है। इसके मुताबिक, 30 जून से यात्रा का शुभारंभ होगा। तीन जुलाई तक दिल्ली में यात्रियों के दस्तावेज की जांच, स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। चार जुलाई को यात्रा का पहला दल दिल्ली से टनकपुर पहुंचेगा। पांच जुलाई को पहला दल आधार कैंप धारचूला पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि यात्रा पूरी कर पहला दल 14 दिन बाद यानी 18 जुलाई को लिपुलेख दर्रे को पार कर भारत में प्रवेश करेगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में 10 दल शामिल हैं। यात्रा की तैयारी के लिए पूर्व में एक बैठक की जा चुकी है, जल्द दूसरी बैठक की जाएगी। 26 अगस्त को यात्रा का समापन होगा। यात्रा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


जगह-जगह तैनात रहेंगी जेसीबी और अन्य मशीनरी
डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान लिपुलेख सड़क पर आवाजाही को सुगम बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है। बीआरओ को सड़क पर आवाजाही सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पर जेसीबी और अन्य जरूरी मशीनरी के साथ पर्याप्त श्रमिकों को तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed