सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Laborer's body found hanging in a room under suspicious circumstances.

Pithoragarh News: मजदूर का कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging in a room under suspicious circumstances.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के जाख पुरान में एक मजदूर का संदिग्ध हालत में फंदे पर शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, बहराइच निवासी हीरा लाल (34) पुत्र तेजी राम अपने साथियों के साथ मजदूरी करता था। वह यहां किराये के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार सुबह जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो दो मंजिले में रहने वाले साथियों ने भीतर जाकर देखा। यहां उसका शव फंदे से लटका मिला। साथियों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ऐंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत आत्महत्या है। पूछताछ में पता चला कि घटना के दिन उसकी फोन पर पत्नी से वार्ता हुई। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के साथ किसी बात पर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा। मामले में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed