{"_id":"69c592767f095441bf0d54f4","slug":"lpg-crisis-keeps-residents-awake-in-pithoragarh-queues-form-at-night-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-139865-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में रसोई गैस ने लोगों की उड़ाई नींद, रात में लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में रसोई गैस ने लोगों की उड़ाई नींद, रात में लग रही लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस सिलिंडर के वितरण के लिए प्रशासन की ओर से प्रतिदिन स्थान निर्धारित किया जा रहा है। इसके बावजूद गैस सिलिंडर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। सिलिंडर मिल पाएगा या नहीं। कब तक मिलेगा यह सवाल सभी की चिंता बढ़ा रहा है। इसी चिंता में लोग निर्धारित जगहों पर रात से ही लाइन में लगने को विवश हैं।
पिछले कुछ रोज से प्रशासन ने पिथौरागढ़ नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में एक दिन पहले गैस वितरण के लिए अलग-अलग स्थान तय करने शुरू किए हैं। इससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पर काफी हद तक लगाम भी लगी है। साथ ही उपभोक्ता भी अनावश्यक परेशान होने से बच रहा है। इसके विपरीत पहले की अपेक्षा कम जगहों पर गैस वितरण किया जा रहा है। प्रशासन स्थान तय करने के साथ ही एक निश्चित तारीख तक बुकिंग कर चुके उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करा रहा है। बैकलॉग 10 हजार से अधिक पहुंच गया है और अनेक उपभोक्ता बुकिंग के बावजूद सिलिंडर प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं की चिंता भी बढ़ रही है, जिस कारण लोग रात से ही वितरण स्थलों पर खाली सिलिंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को नगर के ऐंचोली स्थित मोक्षधाम में 19 मार्च तक की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को गैस वितरण निर्धारित था और लोगों ने देर रात तीन बजे से लाइन लगानी शुरू कर दी। संवाद
वितरण की सटीक सूचना न होने से भी लोग परेशान
वितरण स्थल तय होने के बावजूद लोगों तक उसकी सही सूचना नहीं पहुंच पा रही है। यही वजह है कि बृहस्पतिवार तड़के चार बजे नगर के टकाना वितरण स्थल पर दीपेश लोहिनी तड़के 4 बजे सिलिंडर लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद टकाना क्षेत्र के ही निवासी चमोली जिले के औली में आईटीबीपी में कार्यरत संदीप, गैस वाहन टकाना में आने की जानकारी लेने पहुंचे। विकास सिंह और मुकेश भट्ट सुबह 6 बजे सिलिंडर लेकर टकाना में खड़े रहे। एक की बुकिंग 13 मार्च और दूसरे की 16 मार्च की थी। मोक्षधाम में वितरण की जानकारी मिलने पर दोनों लोग सिलिंडर लेकर ऐंचोली के लिए रवाना हुए।
-कोट-
तय स्थलों पर प्राथमिकता उस क्षेत्र के उपभोक्ता को दी जा रही है। सिलिंडर अधिक उपलब्ध रहने पर बुकिंग तिथि के हिसाब से अन्य क्षेत्र के उपभोक्ता को भी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। डिपो से प्रतिदिन 8 से 9 गाड़ियों की आपूर्ति हो रही है। वितरण संबंधी सही जानकारी समय पर अधिक से अधिक लोगों तक कैसे पहुंचे, इसके लिए लगातार कोशिश की जा रही है। - विनय कुमार, डीएसओ, पिथौरागढ़
-
फोटो-26 पीटीएच 35 पी- पिथौरागढ़ में मोक्षधाम के पास बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे से सिलिंडर लेकर लाइन में लगे लोग। संवाद
मुनस्यारी में चहेतों को कामर्शियल सिलिंडर बांटने के आरोप, जांच के निर्देश जारी
मुनस्यारी। पर्यटन नगरी मुनस्यारी में बमुश्किल सात दिन बाद रसोई गैस पहुंची। किसी तरह 12 व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति हुई। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन पांडे ने बताया कि गैस एजेंसी ने अपने चहेतों को व्यावसायिक सिलिंडर बांट दिए। जिन होटलों में पर्यटक ठहरे हैं इन कारोबारियों को रसोई गैस नहीं मिली। उनके नेतृत्व में होटल कारोबारियों ने एसडीएम से इसकी शिकायत की। एसडीएम आशीष जोशी ने कहा कि तहसीलदार को इसकी जांच सौंप दी है। व्यावसायिक सिलिंडरों के बंटवारे में मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं घरेलू सिलिंडर के लिए भी 400 से अधिक उपभोक्ता बारिश में भीगते हुए लाइन में लगे रहे। 330 उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिली और अन्य खाली सिलिंडर लेकर घर लौटे। रसोई गैस आते ही लोगों में अफरा-तफरी फैल गई तो इसी बीच सेला की ममता देवी का सिलिंडर गायब हो गया। प्रधान मोहन दोसाद ने कहा कि रसोई गैस बंटवारे में अव्यवस्था के चलते सिलिंडर गायब हो रहे हैं। संवाद
--
आज इन जगहों पर बंटेगी रसोई गैस
पिथौरागढ़ गैस सर्विस-पटवारी चौकी, घंटाकरण, लिंक रोड, बडोली, पपदेव, पौण, जीआईसी, लछैर
तिलढुकरी गैस सर्विस-सुवाकोट
शहीद गिरीश गैस सर्विस-पुलिस लाइन
त्रिसा गैस सर्विस बंगापानी-बंगापानी, मदकोट, बरम
बेड़ीनाग गैस सर्विस-राईआगर, खड़ियाखान
हरि भारत गैस सर्विस गंगोलीहाट-बेड़ीनाग, बड़ेतबाफिला, पुरानाथल
गंगोलीहाट गैस सर्विस-दूनी, पनार
Trending Videos