{"_id":"69c58ff2728165ba0a0d9923","slug":"body-of-upnal-employee-found-hanging-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139863-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उपनल कर्मी का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उपनल कर्मी का फंदे पर लटका मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेड़ीनाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात उपनल कर्मी का संदिग्ध हालात में फंदे पर शव लटका मिला। मृतक जिला मुख्यालय के पास पौण गांव का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह सात बजे महाविद्यालय परिसर स्थित पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना मिली। पुलिस ने मृतक को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त महाविद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ वल्दिया (40) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम पौण के रूप में हुई।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत आत्महत्या प्रतीत हो रही है। घरेलू विवाद इसका कारण है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल कारणों का पता लगेगा।
जानकारी के मुताबिक मृतक पिछले वर्ष नवंबर में एलएसएम परिसर से स्थानांतरित होकर यहां आया था। मृतक की एक बेटी और बेटा है।
साथियों को फोन पर दी खुदकुशी की जानकारी
मृतक के साथियों ने बताया कि बुधवार देर शाम भगीरथ ने अपने साथियों को फोन कर खुदकुशी करने की बात कही। उसकी बात को सभी ने मजाक में लिया लेकिन दूसरे दिन सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। यदि किसी ने भी समय रहते हुए मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
Trending Videos