{"_id":"69c5942fd077d045d90ba5da","slug":"a-healthy-mind-will-lead-to-the-development-of-the-individual-and-society-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139846-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्वस्थ मस्तिष्क से होगा व्यक्ति और समाज का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्वस्थ मस्तिष्क से होगा व्यक्ति और समाज का विकास
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नमन मुनस्यारी के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्वस्थ मस्तिष्क के बारे में बताया गया।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज की योगा ट्रेनर डॉ. आराध्या ने व्यक्ति एवं समाज के विकास के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की आवश्यकता को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए रोज योग और व्यायाम आवश्यक है। व्यायाम से शरीर को स्वस्थ रखने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे मन खुश रहता और तनाव मुक्त मस्तिष्क शरीर को स्वस्थ रखता है।
एम्स ऋषिकेश के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. अनुभव एवं डॉ. शुभम भट्ट ने विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों में अवसाद के स्तर को मापने के लिए प्रश्नावली वितरित की गई। साथ ही शंकाओं का निदान किया गया। वहां पर विभाग प्रभारी डॉ. जेएन पंत, डॉ. बीना लोहिया, डॉ. अश्विनी कुमार समेत कला एवं विज्ञान संकाय के प्राध्यापक मौजूद रहे।
चंपावत में खिलाड़ियों के लिए 27 प्रशिक्षण शिविरों को मंजूरी
चंपावत। जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रशिक्षण शिविरों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब वर्ष 2026-27 में कुल 27 शिविर संचालित किए जाएंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 17 शिविर चल रहे थे जिन्हें बढ़ाकर 27 कर दिया है। उन्होंने बताया कि सभी शिविरों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह शिविर खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के समन्वय से संचालित होंगे इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे। संवाद
Trending Videos