बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard terror in Satgarh and Askot

Pithoragarh News: सतगढ़ और अस्कोट में तेंदुए की दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Satgarh and Askot
विज्ञापन
पिथौरागढ़/अस्कोट। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव और अस्कोट में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत है। सतगढ़ में तेंदुए ने आबादी के बीच घुसकर दो पालतू श्वानों पर हमला कर दिया। वहीं अस्कोट में जंगल में घास लेने गई महिलाओं ने तेंदुए की गुर्राहट से भयभीत होकर घर लौटने के लिए मजबूर हुईं।
Trending Videos

सतगढ़ गांव की प्रधान अंजू ने बताया कि कई दिनों से गांव में दिनदहाड़े तेंदुआ नजर आ रहा है। जीआईसी और जीजीआईसी जाने वाले रास्ते के पास तीन दिन से लगातार तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। वहीं बीते सोमवार और मंगलवार देर शाम तेंदुए ने गांव में घुस कर दो श्वानों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ दो बच्चों के साथ गांव में नजर आ रहा है। लगातार दो दिन भोजन की तलाश में उसने श्वानों पर हमला किया लेकिन वे बच निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। वहीं अस्कोट की महिलाएं बुधवार को दोपहर बाद रतक्वाली, मेलखेत क्षेत्र में मवेशियों के लिए घास लेने गई थीं। निर्मला, रेखा, कलावती, विमला और कमला ने बताया कि जंगल में तेंदुए की गुर्राहट सुन कर वे जरेग घास लिए बगैर की लौट आईं। डीडीहाट के रेंजर केएस रावत ने कहा कि टीम सतगढ़ गांव में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed