सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Message of a healthy lifestyle conveyed through the 'Run for Yoga' awareness rally

Pithoragarh News: रन फॉर योग जागरूकता रैली से दिया स्वस्थ जीवन शैली का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Message of a healthy lifestyle conveyed through the 'Run for Yoga' awareness rally
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आयुर्वेदिक विभाग ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रन फॉर योग कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मेयर कल्पना देवलाल, डीएम आशीष कुमार भटगांई, एसडीएम जितेंद्र वर्मा और जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ.चंद्रकला भैसोड़ा ने कलेक्ट्रेट परिसर में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से रामलीला मैदान तक किया गया। रैली में 650 प्रतिभागी शामिल रहे। रामलीला मैदान पहुंचने के बाद अतिथियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारी और 14वीं वाहिनी आईटीबीपी, 55वीं वाहिनी एसएसबी के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed