सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ritika secured the first position in Aipan, while Siddharth and Urvasi stood first in poetry recitation

Pithoragarh News: ऐंपण में रितिका तो कविता पाठ में सिद्धार्थ और उर्वसी रहे प्रथम

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ritika secured the first position in Aipan, while Siddharth and Urvasi stood first in poetry recitation
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आगामी 21 और 22 जून को आयोजित किए जा रहे कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन के तहत विभिन्न विद्यालयों में स्कूली बच्चों के बीच कुमाऊंनी कविता पाठ, कथा वाचन और ऐंपण प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं

बीते रविवार मानस एकेडमी, कुमौड़ में प्रतियोगिताओं का फाइनल हुआ। ऐपण में रितिका टम्टा प्रथम, आस्था पुनेठा द्वितीय व दीक्षा जोशी, जैस्मिन बोहरा तृतीय स्थान पर रहे। कुमाऊंनी कविता पाठ जूनियर में सिद्धार्थ बोहरा, तृप्ति पांडेय, प्रणिल कल्पासी और सीनियर में उर्वशी नगरकोटी प्रथम, वंशिका जोशी द्वितीय और जिया चंद और दृष्टि सोन तृतीय रहे। लोककथा वाचन जूनियर में पूर्वी चंद, राशि महर, श्रद्धा पुनेठा और सीनियर वर्ग में तेजस जोशी, कृतिका, प्रांजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदलि कुशलि कुमाऊंनी मासिक पत्रिका की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की प्रभारी अनीता जोशी और हर्षिता पुनेठा के निर्देशन में उमेश पुनेठा, मुन्नी पांडेय, सदानंद भट्ट, रचना शर्मा, तनुज भट्ट, विप्लव भट्ट, चिंतामणि जोशी, दिनेश पंत ने आयोजन में सहयोग किया। यहां शिक्षाविद डॉ. अशोक कुमार पंत, डॉ. सरस्वती कोहली, कुमाऊंनी साहित्यकार दिनेश भट्ट, प्रधानाचार्य बेला भट्ट, कविता चंद, पुष्पा दिगारी, देवकी पुनेठा, ज्योति पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed