{"_id":"6a42ad5011d5b2a77602b3d3","slug":"nmc-team-visits-medical-college-to-assess-facilities-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-143618-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं परखने पहुंची एनएमसी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं परखने पहुंची एनएमसी की टीम
Mon, 29 Jun 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। आखिरकार एनएमसी की टीम मेडिकल कॉलेज में व्यवस्थाएं परखने पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज और इसके अधीन बेस, जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एनएमसी के निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की धड़कन तेज हो गई हैं और संचालन की अनुमति पाने के लिए सभी को रिपोर्ट का इंतजार है।
मेडिकल कॉलेज का इसी सत्र से संचालन का दावा किया गया है। इसके लिए एनएमसी की अनुमति जरूरी है। एनएमसी की टीम मेडिकल कॉलेज में अस्पताल, ओटी, आवास, फैकल्टी आदि की व्यवस्थाएं परखकर संचालन की अनुमति देती है।
किसी भी मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए एनएमसी की कसौटी पर व्यवस्थाओं का खरा उतरना जरूरी है। सोमवार को एनएमसी की टीम निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने मेडिकल कॉलेज और इसके अधीन बेस, जिला और महिला अस्पताल पहुंचकर बेड, सर्जरी कक्ष, ओटी, पर्ची काउंटर, लैब सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब सभी को एनएमसी की रिपोर्ट का इंतजार है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एके सिंह ने बताया कि इस शिक्षा सत्र ही एमबीबीएस के 100 सीटों पर प्रवेश होने हैं और पहला बैच शुरू होना है।
अब एनएमसी व्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। उम्मीद है कि एनएमसी मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए अनुमति देगी।
इस मौके पर पीएमएस डॉ.डीपी सिंह, प्रभारी प्राचार्य डॉ.योगेश कुमार गौतम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.भागीरथी गर्ब्याल, कमलेश जोशी, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।