{"_id":"6a42ac7cf573ff6c130f1b18","slug":"requirement-of-identity-cards-for-india-nepal-travel-is-a-rumor-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-143631-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत-नेपाल आवाजाही में पहचान पत्र की अनिवार्यता अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत-नेपाल आवाजाही में पहचान पत्र की अनिवार्यता अफवाह
Mon, 29 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सोशल मीडिया में इन दिनों भारत-नेपाल के बीच आवाजाही को लेकर राष्ट्रीय पहचान पत्र व नेपाली नागरिकता के अनिवार्य होने की खबर चल रही है। इसके अनुसार जो भी नागरिक भारत से नेपाल या नेपाल से भारत आएगा उसके पास राष्ट्रीय पहचान पत्र का होना आवश्यक होगा। अन्यथा प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा हालांकि नेपाल प्रशासन ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है।
सोशल मीडिया में चल रही इस खबर से सीमा पर बसे लोग परेशान हो गए हैं। उनका कहना है कि नेपाल के इस फरमान का भारतीय नागरिकों पर भी असर पड़ेगा। इस खबर के संबंध में जब फोन पर सीडीओ बैतड़ी डॉ. जीडन भट्टराई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह का सरकारी आदेश उनके संज्ञान में नहीं हैं। वहीं प्रहरी डीएसपी बैतड़ी दीपक राय ने बताया कि आईडी की जांच करने के बाद भी लोगों की आवाजाही कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित राष्ट्रीय पहचान पत्र और नेपाली नागरिकता के दस्तावेजों की अनिवार्यता की खबर निराधार है।