फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   None of the 26 inter-colleges in Gangolihat block have a principal

Pithoragarh News: गंगोलीहाट ब्लॉक में 26 इंटर कॉलेज, किसी में भी प्रधानाचार्य नहीं

Fri, 31 Jul 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
None of the 26 inter-colleges in Gangolihat block have a principal
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को ऊंचे उठाने के सरकारी दावे गंगोलीहाट विकासखंड की इस हकीकत के आगे दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। यहां के सभी 26 इंटर कॉलेज लंबे समय से नियमित प्रधानाचार्य के बिना संचालित हो रहे हैं। इस प्रशासनिक शून्यता और प्रवक्ताओं पर लादे गए दोहरे प्रभार के चलते न सिर्फ शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है बल्कि क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य भी अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट ब्लॉक में संचालित सभी 26 राजकीय इंटर काॅलेज प्रधानाचार्य विहीन हैं। वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। पहले से इन इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की भारी कमी है। इन विद्यालयों में सिर्फ 60 प्रवक्ता तैनात हैं। प्रवक्ताओं के 52 पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य का प्रभार देने से संबंधित प्रवक्ता के लिए विद्यार्थियों को अपने विषय का ज्ञान बांटना मुश्किल हो रहा है। उनका पूरा समय कार्यालयी कार्यों को पूरा करने में बीत रहा है। ऐसे में विद्यार्थी परेशान हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पांच वर्ष पहले विकासखंड में दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाए गए। इनमें सीबीएसई पैटर्न में हिंदी और अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा शुरू हुई। हैरानी की बात है कि उत्कृष्ट विद्यालयों में भी न तो प्रधानाचार्य की तैनाती हुई है और ना ही पर्याप्त शिक्षकों की जो सरकारी शिक्षा की बेहतरी पर सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हाईस्कूलों में भी पढ़ाने के लिए नहीं हैं शिक्षक
विकासखंड में 11 हाईस्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 32 पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विभाग न तो इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की और ना ही हाईस्कूल में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति कर पा रहा है। ऐसे में इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान मिलना मुश्किल हो गया है। संवाद

---------------
विकासखंड में संचालित इंटर कॉलेज
जीआईसी गंगोलीहाट, दशाईथल, बनकोट, कोठरा, चौरपाल, पव्वाधार, सिनलेख, दुबौला, डम्डे, तामानौली, चिटगल, डोबालखेत, झलतोला, गांधीनगर, सेराघाट, गणाई गंगोली, चहज, भूलीगांव, पिलखी, खैरोली, भिनगड़ी, खिरमांडे, टिमटा, नायल, जीजीआईसी गंगोलीहाट, जीजीआईसी गणाई गंगोली
-------

प्रधानाचार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को दी गई है। इनकी नियुक्ति शासन स्तर पर ही संभव है।
-तरुण कुमार पंत, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article