फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Orthopedic treatment halted at district hospital; surgeries also stalled

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में हड्डी का इलाज बंद, ऑपरेशन भी अटके

Fri, 31 Jul 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Orthopedic treatment halted at district hospital; surgeries also stalled
पिथौरागढ़। जिले के मुख्य चिकित्सालय में डॉक्टरों की लापरवाही या प्रशासनिक अनदेखी का खामियाजा आम मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि हड्डी रोग विभाग के दोनों विशेषज्ञ एक साथ अवकाश पर हैं। इसके चलते गंभीर मरीजों को इलाज के अभाव में अस्पताल के चक्कर काटकर निराश लौटना पड़ रहा है। उनके ऑपरेशन भी अनिश्चितकाल के लिए अटक गए हैं।
विज्ञापन

जिले के किसी भी सीएचसी में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों के लिए जिला अस्पताल पहुंचना मजबूरी है। रोजाना हड्डी रोग से जूझते हुए धारचूला, मुनस्यारी, झूलाघाट, मूनाकोट, डीडीहाट, गंगोलीहाट सहित अन्य क्षेत्रों से मरीज बेहतर इलाज की उम्मीद में 150 से अधिक मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार भी मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां तैनात दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों के अवकाश पर रहने से मरीजों को इलाज नहीं मिला। ऐसे में कई मरीज बैरंग लौटे तो कई मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर अधिक फीस देकर इलाज कराना पड़ा। वहीं दोनों विशेषज्ञों के न होने से ऑपरेशन भी अटक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हड्डी रोग के मरीजों को अन्य चिकित्सकों के सहारे इलाज उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की मजबूरी बना है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शनिवार तक विशेषज्ञ अवकाश में रहेंगे। ऐसे में साफ है कि रविवार को अवकाश के चलते मरीजों को सोमवार यानी दो दिन बाद इलाज मिलेगा।

केस एक

नामिक निवासी हरीश ने बताया कि उनके पैरों और घुटने में दर्द है। वह 133 किलोमीटर की दूरी तय कर इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां विशेषज्ञ न होने से उन्हें इलाज नहीं मिल सका।
केस दो
मूनाकोट निवासी लीला देवी ने बताया कि उनके हाथ की कलाई में तेज दर्द है। जिला अस्पताल पहुंचने पर विशेषज्ञों के न होने की जानकारी मिली। अब उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल जाना होगा।



दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञ आवश्यक कार्य से अवकाश पर हैं। सोमवार को एक विशेषज्ञ अवकाश से लौटेंगे और मरीजों को इलाज मिलना शुरू होगा। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article