पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Products from Dharchula and Munsiyari can now be sent abroad via parcel; business set to grow.

Pithoragarh News: धारचूला और मुनस्यारी के उत्पाद पार्सल से भेजे जा सकेंगे विदेश, बढ़ेगा कारोबार

Wed, 01 Jul 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Products from Dharchula and Munsiyari can now be sent abroad via parcel; business set to grow.
पिथौरागढ़। डाक विभाग की पहल से धारचूला और मुनस्यारी के उत्पादों को विदेशों में नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। इस पहल से क्षेत्र के लोग स्थानीय उत्पादों को पार्सल से विदेश भेज सकेंगे। इससे कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

डाक विभाग ने मुनस्यारी और धारचूला के उप डाकघर में पहली बार पार्सल विदेश भेजने की व्यवस्था लागू की है। विभाग के मुताबिक, धारचूला और मुनस्यारी में लगातार पर्यटन बढ़ रहा है। विदेशी पर्यटकों की आवाजाही भी खूब हो रही है। विदेशी पर्यटक ऊन के साथ ही राजमा, जम्बू सहित अन्य स्थानीय उत्पादों को खूब पसंद कर रहे हैं। स्वदेश लौटने के बाद भी ये विदेशी पर्यटक इन उत्पादों को मंगाते हैं। क्षेत्र के उद्यमियों को पार्सल के जरिये इन उत्पादों को विदेश भेजने के 90 से 130 किलोमीटर दूर प्रधान डाकघर की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसा करने में असमर्थ कई उद्यमी अपने उत्पादों को विदेश भेजने से दूरी बना रहे हैं इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अब डाक विभाग इन उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर उत्पाद विदेश भेजने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। दोनों उप डाकघरों से आसानी से उत्पाद पार्सल के जरिये विदेश भेजने की व्यवस्था लागू की गई है। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी और कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

पार्सल पैकेजिंग की सुविधा भी हुई शुरू
उप डाकघर धारचूला, मुनस्यारी में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए पार्सल पैकेजिंग की सुविधा भी शुरू हुई है। पार्सल की सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप पैकेजिंग डाकघर में ही होगी। ग्राहकों को घर पर उत्पादों की पैकिंग नहीं करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-उप डाकघर मुनस्यारी और धारचूला से ही स्थानीय लोग अपने उत्पादों को पार्सल से विदेश भेज सकेंगे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पर्यटन बढ़ने से अन्य उप डाकघरों को योजना से जोड़ा जाएगा। -अशोक कुमार पाठक, डाक अधीक्षक, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed