{"_id":"6a45f118bd3c077b4b03df94","slug":"video-bustle-returns-to-schools-after-the-holidays-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छुट्टी के बाद खुले स्कूलों में फिर से लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छुट्टी के बाद खुले स्कूलों में फिर से लौटी रौनक
अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:33 AM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद जिले के सभी माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालय खुलने से इनमें फिर से रौनक लौटी है। विद्यार्थी खुशी से झूमते हुए स्कूल पहुंचे और एक-दूसरे के साथ छुट्टी के अनुभव साझा किए। हालांकि पहले दिन बारिश के चलते छात्रसंख्या कम रही।
जिले में 946 प्राथमिक, 203 उच्च प्राथमिक और 86 हाईस्कूल, 128 इंटर कॉलेज संचालित हैं। सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते सुनसानी थी। बुधवार को छुट्टी खत्म होने पर फिर से स्कूलों में रौनक लौटी है और ये विद्यार्थियों की चहलकदमी से गुलजार हुए हैं। विद्यार्थी खुशी से झूमते हुए स्कूल पहुंचे और प्रार्थना के साथ शुरुआत की। एसडीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बहादुर सिंह बिष्ट ने बताया कि बारिश के चलते पहले दिन 150 विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे, जबकि विद्यालय की छात्रसंख्या 468 हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश विद्यार्थी मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट आदि दूरस्थ क्षेत्रों के रहने वाले हैं। बारिश के चलते सड़कें बंद होने से विद्यार्थी नहीं लौट सके। सीईओ तरुण कुमार पंत ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक और प्राथमिक खुल गए हैं और कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।