सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rare snow leopard sighted in Darma Valley after four years, wildlife lovers rejoice

Pithoragarh: दुर्लभ दीदार...दारमा घाटी में चार साल बाद दिखा हिम तेंदुआ, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी

संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 09 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में चार साल बाद दुर्लभ हिम तेंदुआ फिर नजर आया।   हिडन हिमालयाज ऑफ उत्तराखंड टीम ने कैमरे में कैद किया।

Rare snow leopard sighted in Darma Valley after four years, wildlife lovers rejoice
दारमा वैली में दूसरी बार ली गई हिम तेंदुए की तस्वीर। - फोटो : स्रोत:जयेंद्र सिंह फिरमाल
विज्ञापन

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला स्थित दारमा घाटी में चार साल बाद दुर्लभ हिम तेंदुआ नजर आया है। इससे वन्यजीव प्रेमियों में खुशी है। उच्च हिमालय में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही हिडन हिमालयाज ऑफ उत्तराखंड की टीम ने हिम तेंदुए को अपने कैमरे में कैद किया है।

Trending Videos

शीतकाल के समय स्थानीय युवाओं की टीम हिडन हिमालयाज ऑफ उत्तराखंड विषम परिस्थितियों में दारमा घाटी के उच्च हिमालय में संरक्षित हिम तेंदुआ सहित अन्य वन्य जीवों को बचाने के लिए पिछले सात वर्षों से काम कर रही है। टीम के जयेंद्र सिंह फिरमाल ने बताया कि दारमा घाटी में कई दुर्लभ वन्यजीवों की मौजूदगी है जिसमें हिम तेंदुआ खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीम ने दो फरवरी 2022 को सबसे पहले हिम तेंदुए की वीडियो ओर फोटो लेने में सफलता पाई थी। फिर से टीम को यह सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2026 को दारमा घाटी हिम तेंदुए और स्नो कॉक की तस्वीर ली गई। उन्होंने बताया कि हिम तेंदुआ 3000 से 4500 मीटर की ऊंचाई पर रहने वाला एकमात्र वन्यजीव है। इसकी पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं स्नो कॉक विलुप्ति की कगार पर है। दारमा में इनकी मौजूदगी सुखद है। टीम में नितेश सिंह, असमित सिंह, भीम सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल हैं।

दारमा में मिलते हैं दुर्लभ वन्य जीव

जयेंद्र सिंह फिरमाल ने बताया कि दारमा घाटी हिम तेंदुआ के साथ ही ब्लू शिप, हिमालयन थार, हिमालयन मोनाल, हेडेड वल्चर, स्नो कॉक, चुकाकार, फिंच, काला भालू आदि दुर्लभ वन्य जीवों का डेरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed