सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roads to reach remote villages of Dharchula and Munsiyari

Pithoragarh News: धारचूला, मुनस्यारी के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 May 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Roads to reach remote villages of Dharchula and Munsiyari
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क से वंचित धारचूला, मुनस्यारी के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां कम होने की उम्मीद जगी है। दोनों विकासखंडों के 25 से अधिक गांवों को सड़क से जोड़ने की पहल शुरू हुई है। इन गांवों को जोड़ने के लिए 68 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा।
Trending Videos

मुनस्यारी और धारचूला में सुवा, लिणुवा, कपड़ाथौड़, रमतोली, पस्ती, आलम, सेमली, माणी, मल्लाधूरा सहित 25 से अधिक ऐसे गांव हैं जहां अब तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। सड़क के अभाव में इन गांवों से पलायन हुआ है। जो परिवार गांवों में रह रहे हैं वे सड़क न होने की दुश्वारियां झेल रहे हैं। हालात यह है कि बीमारों और गर्भवतियों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर अस्पताल न पहुंचने से कई बार बीमार रास्ते में दम तोड़ रहे हैं। अब आखिरकार इन गांवों को सड़क से जोड़ने की पहल हुई है। इन गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए 68 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। पीएमजीएसवाई ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही सड़कों के निर्माण के लिए सर्वे शुरू होगा और डीपीआर तैयार होगी।
मुनस्यारी के कई गांवों के लोगों के लिए आज भी सपना है सड़क
मुनस्यारी के ढीलम, साई पोलू, साईभाट, लेंगा, मल्ला भदेली, सिन्नर प्यांगती, मल्ला दारमा, चोना सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों के लिए आज भी सड़क किसी सपने से कम नहीं है। सड़क न होने से परेशान ग्रामीणों ने बीते दिनों आंदोलन किया था। प्रशासन ने एक महीने के भीतर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब यहां के ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
इन सड़कों के निर्माण के लिए डीपीआर होगी तैयार
न्यू सोबला-सुवा, कालिका-मल्ला कपड़ाथौड़, गलाती-सेकला, पुरैंच-गडाल, नारायण आश्रम-पस्ती, दारमा-आलम, डोर-सेमली, बिर्थी-गिन्नी, ढूना-माणि और मवानी-मल्लाधुरा।
कोट
मुनस्यारी और धारचूला के कई गांवों को सड़क से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सर्वे करने के बाद डीपीआर तैयार कर इसे शासन में भेजा जाएगा। - किशन सिंह ऐरी, ईई, पीएमजीएसवाई, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed