{"_id":"69fa1a2e8546eb8a160dc814","slug":"schools-will-open-from-today-at-715-am-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-141457-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सुबह 7:15 बजे से खुलेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सुबह 7:15 बजे से खुलेंगे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 May 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के राजकीय, निजी माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय छह मई से सुबह 7:15 बजे से संचालित होंगे। विद्यार्थियों को सुबह सात बजे तक विद्यालय पहुंचना होगा।
सीईओ तरुण कुमार पंत ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए समयसारिणी में बदलाव किया गया है। घाटी वाले क्षेत्रों के बच्चों को इससे राहत मिली है। वहीं एजुकेशन मिनिस्टीरियल संघ ने इस समयसारणी का विरोध किया है। संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पहाड़ी राज्य की भौगोलिक स्थितियों की अनदेखी की जा रही है। देहरादून के एसी कमरों में बैठ कर नीति निर्माताओं का इस तरह के आदेश जारी करना राज्य के हित के उचित नहीं है। विद्यालय समय पर पहुंचने के लिए दूरस्थ गांवों बच्चों को सुबह पांच बजे घरों से निकलना पड़ेगा। पहाड़ों में वन्यजीवों का खतरा बरकरार है। ऐसे में दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए समय सारिणी में बदलाव किया जाना चाहिए। संवाद
Trending Videos