सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Silver Jubilee Park will come into existence in Pithoragarh with an investment of Rs 10 crore.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 10 करोड़ से अस्तित्व में आएगा रजत जयंती पार्क

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee Park will come into existence in Pithoragarh with an investment of Rs 10 crore.
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के नेड़ा वार्ड में 1173.58 वर्ग मीटर (58 नाली) भूमि पर जल्द ही भव्य पार्क अस्तित्व में आएगा। 10 करोड़ की लागत से बनने जा रहे रजत जयंती पार्क के लिए शासन से एक कराेड़ की राशि जारी हो गई है। पार्क में आम नागरिकों और पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी।
Trending Videos

महापौर कल्पना देवलाल ने बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय में बताया कि उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के मौके पर सरकार की पहल के अनुरूप नगर निगम ने पार्क की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी जिसकी अनुमानित लागत करीब 952.72 लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी निर्माण कार्य शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी हुए हैं। मेयर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पिथौरागढ़ जनपद के व्यास वैली में ओम पर्वत, आदि कैलाश और दारमा, चौंदास वैली के अलावा जोहार वैली, पंचाचूली, खलियाटॉप, मुनस्यारी और अन्य जगहों के लिए जाने वाले पर्यटकों का यह केंद्र बिंदु है। ऐसे में रजत जयंती पार्क पर्यटकों और जिले के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल साबित होगा।
इस मौके पर निगम के आयुक्त डॉ. दीपक सैनी मौजूद रहे। संवाद
पार्क में रहेंगी ये सुविधाएं
रजत जयंती पार्क में कई सुविधाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें फव्वारा, चिल्ड्रन पार्क, कॉफी हाउस, गेजीबो (मंडल-छतरीनुमा संरचना), स्कल्पचर, टॉपियरी पार्क, ईपीडीएम ट्रैक, ओट और स्टेज, नौला ड्रिकिंग वाटर, ओपन एयर थियेटर आदि के साथ ही वाहन पार्किंग की भी सुविधा रहेगी।

गांधी चौक के पास होगा 52 दुकानों का निर्माण
पिथौरागढ़। मेयर कल्पना देवलाल ने बताया कि नगर में विभिन्न विकास कार्य गतिमान हैं। उन्होंने बताया कि नैनीपातल ट्रंचिंग ग्राउंड और एमआरएफ सेंटर में कूड़ा निस्तारण के लिए नगर निगम ने 621 लाख की डीपीआर शासन के पास भेजी। राज्य सरकार से 200 लाख की राशि निगम को दी जा रही हैं।
नगर के गांधी चौक बाजार को नया स्वरूप देने के लिए 52 फसाड़ दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसमें 10 दुकानों का आवंटन लाभर्थियों के लिए कर दिया है। इस सप्ताह 10 नई दुकानें स्थापित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि लिन्ठ्यूड़ा खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 50 लाख रुपये की दूसरी किस्त निगम को प्राप्त हो चुकी है। चंडाक में वाटर पार्क और पूल को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए टेंडर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed