{"_id":"69b2fa5d5b31512cab0b15c1","slug":"women-protested-with-empty-pots-saying-we-want-water-not-alcohol-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139254-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन, कहा, हमें शराब नहीं पानी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ किया प्रदर्शन, कहा, हमें शराब नहीं पानी चाहिए
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर उडियारी बैंड पर महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने के विरोध में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमें सरकार पीने का पानी तो उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हमारे बच्चों को नशे के दलदल में धकेलने के लिए यहां शराब की दुकान खोली जा रही है।
महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि घरों में पीने के लिए पानी नहीं है और सरकार ने शराब की दुकान खोलने की स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में यहां दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। ग्राम प्रधान हेमा महरा और क्षेत्र पंचायत सदस्य अल्का आर्या ने कहा कि हम लंबे समय से पेयजल की मांग करते हुए प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। शासन-प्रशासन हमारी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक शराब की दुकान निरस्त नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने 16 मार्च को विधायक आवास का घेराव करने की भी चेतावनी दी है। महिलाओं के आंदोलन को देखते हुए पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रदर्शन करने वालों में युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, कलावती देवी, दीपा देवी, मंजू देवी, हंसा देवी, नीमा, जिपं सदस्य ललित कार्की, प्रधान पवन कुमार, दिनेश आर्या आदि शामिल रहे।
सीएम से की है दुकान निरस्त करने की मांग : टम्टा
बेड़ीनाग। दायित्वधारी एवं पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने कहा कि बेड़ीनाग क्षेत्र शिक्षा का हब है। अभी यहां से दो युवाओं का चयन आईएएस में हुआ है। उडियारी बैंड और चौकोड़ी शिक्षा के अग्रणी केंद्र हैं। यहां पर शराब की दुकान की स्वीकृति देना दुर्भाग्यपूर्ण है। डीएम से वार्ता कर शराब की दुकान को निरस्त करने के आदेश जारी करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीएम को पत्र लिखकर शराब की दुकान निरस्त करने की मांग की गई है।
Trending Videos