{"_id":"69b3ea50d3e06cc1d90014ce","slug":"video-silver-jubilee-park-will-soon-come-into-existence-in-pithoragarh-with-an-investment-of-rs-10-crore-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 10 करोड़ से जल्द अस्तित्व में आएगा रजत जयंती पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 10 करोड़ से जल्द अस्तित्व में आएगा रजत जयंती पार्क
गायत्री जोशी
Updated Fri, 13 Mar 2026 04:13 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़। नगर के नेड़ा वार्ड में 1173.58 वर्ग मीटर (58 नाली) भूमि पर जल्द ही भव्य पार्क अस्तित्व में आएगा। 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे रजत जयंंती पार्क के लिए शासन से एक कराेड़ की धनराशि जारी हो गई है। पार्क में आम नागरिकों और पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध मिलेंगी। नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के मौके पर सरकार की पहल के अनुरूप नगर निगम ने पार्क की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी। पार्क की अनुमानित लागत करीब 952.72 लाख रुपये है। फिलहाल निर्माण कार्य शुरू करने को प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ रुपये जारी हुए हैं। मेयर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे पिथौरागढ़ जनपद के व्यास वैली में ओम पर्वत, आदि कैलाश और दारमा, चौंदास वैली के अलावा जोहार वैली, पंचाचूली, खलियाटॉप, मुनस्यारी और अन्य जगहों को जाने वाले हजारों पर्यटकों का केंद्र बिंदु है। ऐसे में रजत जयंती पार्क पर्यटकों और जिले के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल साबित होगा। इस मौके पर निगम के आयुक्त डॉ. दीपक सैनी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।