{"_id":"69bae025bb718e37d20f53a0","slug":"students-were-confused-by-difficult-english-questions-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-139512-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विद्यार्थियों को अंग्रेजी के कठिन सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विद्यार्थियों को अंग्रेजी के कठिन सवालों ने उलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 85 केंद्र में उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा हुई। 3934 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 49 गैरहाजिर रहे। इंटर के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के कठिन सवालों ने उलझाया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि हाईस्कूल की आईटी विषय परीक्षा के लिए 157 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 156 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और एक अनुपस्थित रहा। वहीं इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 3826 विद्यार्थियों के सापेक्ष 3778 ने परीक्षा जबकि 48 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर सरल था। इंटर के विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा पूछे गए सवाल कठिन थे। प्रश्न पाठ्यक्रम से संबंधित तो थे लेकिन इन्हें घुमाकर पूछा गया था। ऐसे में परिणाम पर इसका असर पड़ने की आशंका है।
Trending Videos