पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The long six-month wait is over; cooking gas supply has reached Tademiyan village

Pithoragarh News: छह माह का लंबा इंतजार खत्म, तड़ेमियां गांव में हुई रसोई गैस की आपूर्ति

Sun, 28 Jun 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The long six-month wait is over; cooking gas supply has reached Tademiyan village
पिथौरागढ़। तड़ेमियां गांव के ग्रामीणों को छह माह के लंबे इंतजार के बाद अपने गांव में रसोई गैस सिलिंडर मिल पाए हैं। बीते शनिवार को पिकअप वाहन से सिलिंडर की आपूर्ति की गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इससे पहले ग्रामीणों को सिलिंडर भरवाने के लिए आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। संवाद न्यूज एजेंसी ने 24 जून को इस समस्या पर खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद ही गांव में सिलिंडर पहुंचे। गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त होने के कारण छह माह से छोटे वाहन भी नहीं पहुंच पा रहे थे। रावतगड़ा के लोगों को भी आठ किलोमीटर दूर जाकर सिलिंडर रिफिल कराने पड़ रहे थे। इसके लिए उन्हें 300 से 400 रुपये अतिरिक्त भाड़ा चुकाना पड़ता था। ग्रामीणों ने अब गांव में नियमित सिलिंडर वितरण की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह पूर्व पिकअप वाहन से पहुंचे थे सिलिंडर
खस्ताहाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही नहीं होने से अब तक तड़ेमियां तक सिलिंडर के बड़े वाहन नहीं पहुंच सके। मांग ज्यादा होने और लोगों के आक्रोश को देखते हुए कभी-कभी वैकल्पिक व्यवस्था कर पिकअप वाहनों से गांव तक सिलिंडर पहुंचाए जा रहे थे। बीते करीब छह माह से गांव में पिकअप वाहनों से सिलेंडर व्यवस्था भी ठप हो गई।

-------------------
तड़ेमिया आने वाली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त है, इससे सिलिंडर और एंबुलेंस जैसी सुविधा गांव के लोगों को सुलभ नहीं है। गांव में नियमित रूप से सिलिंडर वितरण किया जाना चाहिए। - नेहा मुखिया, ग्राम प्रधान, तड़ेमिया

............
सेल क्षेत्र में सिलेंडर वाहन नियमित रूप से वितरित किए जा रहे हैं। आगे सड़क मार्ग खराब होने से सिलिंडर के भारी वाहन नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को तड़ेमियां में पिकअप वाहन से सिलिंडर पहुंचाए गए। क्षेत्र में नियमित रूप से सिलिंडर पहुंचे इसके प्रयास किए जा रहे हैं। -अमर सिंह बुदियाल, पूर्ति निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed