{"_id":"69f633e52aa45452460ae37c","slug":"the-picture-of-pithoragarh-district-will-change-with-a-budget-of-rs-7173-crore-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141371-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 71.73 करोड़ के बजट से बदलेगी पिथौरागढ़ जिले की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 71.73 करोड़ के बजट से बदलेगी पिथौरागढ़ जिले की तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 02 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला योजना के तहत 7173.70 लाख (71.737 करोड़) रुपये के बजट से सीमांत जिले की तस्वीर बदलेगी। इस बजट में सामान्य मद में 5035.60 लाख, एससीएसपी में 1712.40 लाख जबकि टीएसपी में 425.70 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिला योजना में आजीविका और स्वरोजगार बढ़ाने पर जोर दिया गया है। जिला योजना के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्रों में बजट में वृद्धि की गई है। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ग्राम पंचायतों में फसलों की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, बकरी, मुर्गी पालन के साथ ही नई सड़कों, पुलों के निर्माण का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत पेयजल, सिंचाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल को भी प्राथमिकता दी गई है। बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री को पुलिस जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक में डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, डीएफओ आशुतोष सिंह, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, दायित्वधारी गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर कल्पना देवलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला योजना से महिला अस्पताल में लगेगी लिफ्ट
जिला योजना की बैठक में महिला अस्पताल में लिफ्ट स्थापित करने का मामला भी उठा। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने कहा कि जिला योजना के तहत महिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है। इस वर्ष के अंत तक लिफ्ट स्थापित होगी। बता दें कि महिला अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने अपनी निधि से 40 लाख रुपये आवंटित किए हैं। विधायक निधि से लिफ्ट लगाने का प्रावधान न होने का हवाला देकर यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विधायक महर इस मामले को लेकर आला अधिकारियों से मिल चुके हैं।