{"_id":"69bed3fafacf16dc9000d690","slug":"the-wheels-of-the-air-conditioned-minibus-stopped-on-the-pithoragarh-doon-route-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-139636-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़-दून रूट पर वातानुकूलित मिनी बस के पहिये थमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़-दून रूट पर वातानुकूलित मिनी बस के पहिये थमे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर संचालित वातानुकूलित मिनी बस (टैंपो ट्रैवलर) के पहिए थम गये हैं। यात्री नहीं मिलने के कारण घाटे का सौदा साबित हो रही इस सेवा के संचालन से फिलहाल डिपो ने हाथ पीछे खींच लिए हैं। यात्रियों के अभाव में इस सेवा का न तो पिथौरागढ़ से देहरादून जाने का समय तय हो पा रहा था और न आने का। इस कारण डिपो ने इस पर विराम लगाना ही बेहतर समझा है।
पिथौरागढ़ डिपो को पिछले दिनों चार टैंपो ट्रैवलर उपलब्ध हुए इन्हें दिल्ली-पिथौरागढ़ मार्ग पर ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से संचालित किया गया। देहरादून रूट पर खटासा बसों से मुक्ति दिलाने के लिए डिपो ने इनमें से दो वाहनों को देहरादून रूट पर संचालित किया। डिपो को पहले दिन से ही यात्रियों का अभाव झेलना पड़ गया। कुछ दिनों तक यात्रियों के अभाव में इन वाहनों का देहरादून रूट पर दूसरे या तीसरे दिन संचालन हुआ। इस रूट पर यात्रियों को यह सेवा रास नहीं आई तो वाहनों के आने और जाने का भी समय तय नहीं सका। ऐसे में डिपो ने अब इन वाहनों के संचालन से हाथ पीछे खींचे हैं। इस सेवा का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है और दो टैंपो ट्रैवलर खड़े हो गए हैं।
ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर चलाने पर हो रहा है विचार
देहरादून रूट पर कुछ दिन ऑफलाइन चलाई गई एसी टैंपो ट्रैवलर सेवा को अब ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर चलाने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, डिपो प्रबंधन ने कुछ रोज पूर्व हुई बैठक में इस पर चर्चा करने के बाद प्रस्ताव निगम मुख्यालय को भेजा है। इस प्रस्ताव पर निर्णय होने तक दो टैंपो ट्रैवलर फिलहाल खड़े हैं और दो दिल्ली मार्ग पर संचालित हैं।
कोट
यात्रियों की कमी के कारण देहरादून रूट पर संचालित टैंपो ट्रैवलर बंद की गई हैं। प्रबंधन स्तर पर निर्णय होने के बाद इनका फिर से संचालन किया जाएगा। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, पिथौरागढ़ डिपो
Trending Videos