{"_id":"6a6cdcd32e2ecc6b2005fdc1","slug":"ultrasound-services-halted-at-womens-hospital-pregnant-women-return-disappointed-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-145015-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, बैरंग लौटीं गर्भवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, बैरंग लौटीं गर्भवतियां
Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश से लौटने पर असमंजस और अस्पताल प्रशासन की बेपरवाही के चलते महिला अस्पताल में आयोजित होने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर रद्द हो गया। इसका सीधा नुकसान ग्रामीण इलाकों से पहुंचीं गर्भवती महिलाओं को हुआ। उन्हें अंततः बैरंग लौटकर महंगे निजी अस्पतालों में अपनी जेब ढीली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के सहारे सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में जिले भर की गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड शिविर लगता है। रेडियोलॉजिस्ट पिछले सोमवार से अवकाश पर हैं। ऐसे में महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगा। जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवतियां अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अस्पताल पहुंची। जब उन्हें मालूम चला कि रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं तो उन्हें बैरंग लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई गर्भवतियां निजी अस्पताल पहुंचीं और अधिक शुल्क देकर जांच कराई। बता दें कि बीते बुधवार को भी अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लगने से गर्भवतियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
जिला अस्पताल में भी जांच न होने से मरीज परेशान
जिला अस्पताल में भी रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से पिछले सोमवार से अल्ट्रासाउंड ठप हैं। अस्पताल में रोजाना 60 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। रेडियोलॉजिस्ट के न होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेडियोलॉजिस्ट पिछले सोमवार से अवकाश पर हैं। ऐसे में महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग सका। सोमवार से नियमित मरीजों और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
-डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़