{"_id":"69badffba9779ff5c002de45","slug":"villagers-block-road-with-empty-cylinders-leaving-several-vehicles-stranded-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-139507-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खाली सिलिंडरों के साथ ग्रामीणों ने की सड़क जाम, कई वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खाली सिलिंडरों के साथ ग्रामीणों ने की सड़क जाम, कई वाहन फंसे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 18 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गैस गोदाम के पास चंडाक रोड पर खाली सिलिंडरों के साथ मौजूद ग्रामीण क्षेत्रों के उप
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसोई गैस की पर्याप्त आपूर्ति के दावों के बीच इसके लिए मारामारी कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर में रसोई गैस के लिए लाइन लग रही है तो कस्बों और गांवों में इसकी आपूर्ति नहीं होने से उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं का हौसला जवाब देने लगा है।
जाजरदेवल, उर्ग, आठगांव सिलिंग, मड़, सिलौली में रसोई गैस की आपूर्ति नहीं होने से नाराज उपभोक्ता खाली सिलिंडरों के साथ गैस गोदाम पहुंचे और चंडाक सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पूर्ति विभाग और एजेंसी पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलिंडर होने के दावे कर रही है।
कहा कि वे लंबे समय से बुकिंग कराकर सिलिंडरों का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद भी उनके क्षेत्रों में गैस वाहन नहीं भेजे जा रहे हैं। ऐसे में वे बमुश्किल लकड़ी का चूल्हा जलाकर खाना पकाने के लिए मजबूर हैं।
सभी गोदाम से सिलिंडर देने की बात पर अड़े रहे। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन, यात्री और स्कूली बच्चे फंसे रहे। जिम्मेदार अधिकारियों ने यहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे बगैर रसोई गैस सिलिंडर के घर जाने के लिए राजी नहीं हुए। ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं को रसोई गैस देने का निर्णय लिया गया। रसोई गैस वितरण होने से उपभोक्ता सड़क से हटे और करीब एक घंटे बाद जाम खुलने से यात्री, वाहन चालक गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
आईटीबीपी के कोटे के सिलिंडर बांटकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को मनाया
नगर की एजेंसी में बुधवार को डिपो से दो वाहन 468 सिलिंडर लेकर पहुंचे। नगर के विभिन्न स्पॉट में वितरण के लिए सिलिंडर भेजे गए। गैस गोदाम में आईटीबीपी के कोटे के सिलिंडरों को रखा गया। इसी बीच ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं ने गैस गोदाम पहुंचकर सड़क जाम कर दी। ऐसे में एजेंसी को आईटीबीपी के कोटे के सिलिंडर उपभोक्ताओं को बांटने पड़े।
नगर में भी रसोई गैस के लिए लगी रही लाइन
नगर के टकाना में सिलिंडरों के इंतजार में लोग सुबह से ही लाइन में लगे रहे। चार घंटे के इंतजार के बाद बमुश्किल गैस वाहन पहुंचा तो उपभोक्ता खाली सिलिंडरों के साथ टूट पड़े। भीड़ अधिक होने से कई उपभोक्ताओं को रसोई गैस मिली तो कई खाली सिलिंडरों के साथ घर लौटे। गैस गोदाम पहुंचे कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि बुकिंग के पांच से छह दिन बाद भी उन्हें रसोई गैस नहीं मिल सकी है। इसके लिए वे नगर के विभिन्न स्पॉट में लाइन में लग चुके हैं। कई उपभोक्ताओं ने रसोई गैस की कालाबाजारी करने का भी आरोप लगाया।
कोट
- गांवों और कस्बों के उपभोक्ताओं ने गैस गोदाम पहुंचकर सड़क जाम कर दी। यहां पहुंचे सभी उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे गए। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में गैस वाहन भेजे जाएंगे। रसोई गैस की किल्लत नहीं है। उपभोक्ताओं को जरूरत के मुताबिक ही सिलिंडर रिफिल कराने चाहिए। ऐसा न होने से दिक्कत पैदा हो रही है। - विनय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, पिथौरागढ़
Trending Videos