फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wait over for villagers of Talladesh; work on the Tamli Multi-Village Pumping Scheme begins

Pithoragarh News: तल्लादेश के ग्रामीणों का इंतजार खत्म, तामली मल्टी विलेज पंपिंग योजना का काम शुरू

Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Wait over for villagers of Talladesh; work on the Tamli Multi-Village Pumping Scheme begins
चंपावत। तल्लादेश क्षेत्र के तामली में 14.57 करोड़ की लागत से मल्टी विलेज पंपिंग योजना का निर्माण कार्य होगा। शुक्रवार को इसका विधिवत शुभारंभ हो गया है। जल्द क्षेत्र के दर्जनों गांवों को पेयजल किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जिले के तामली क्षेत्र के तामली, पोलप, बचकोट, नाग समेत दर्जनों गांवों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। क्षेत्रवासी लगातार शासन-प्रशासन से नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग गुहार लगा रहे थे। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जिला भ्रमण के दौरान तामली मल्टी विलेज पंपिंग पेयजल योजना की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसके बाद जिला प्रशासन ने 14.57 करोड़ रुपये की लागत से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजा था। बीते दिनों शासन ने डीपीआर को मंजूरी देने के साथ ही योजना के लिए धनराशि भी अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। यहां दायित्वधारी मुकेश महराना, श्याम नारायण पांडे, मंडल अध्यक्ष कैलाश बोहरा, राकेश बोहरा, मनोज जोशी, महा सिंह, प्रधान पारस महर, दलीप सिंह महर आदि मौजूद थे।
--------------
400 से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ
जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी ने बताया कि इस योजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र दर्जनों गांवों के 400 से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

---------------
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत तामली में 14.57 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी विलेज पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। जल्द क्षेत्र की बड़ी आबादी को इसका लाभ मिलेगा। -अशोक स्वरूप, अधिशासी अभियंता, पेयजल निर्माण निगम
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed