{"_id":"69f8f1a60be9a47e270dd9f3","slug":"weather-halts-adi-kailash-pilgrims-journey-yatra-suspended-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-141444-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मौसम ने रोकी आदि कैलाश यात्रियों की राह, यात्रा पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मौसम ने रोकी आदि कैलाश यात्रियों की राह, यात्रा पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में खराब मौसम ने आदि कैलाश यात्रियों की राह रोक दी है। प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम में खराबी को देखते हुए फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी है। 36 से अधिक यात्रियों को आधार कैंप धारचूला में रोका गया है। फिलहाल यात्रा के लिए परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौसम के अनुकूल होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।
एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि सीमांत जिले के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल यात्रा पर रोक लगानी पड़ी है। यात्रियों को धारचूला आधार शिविर में रोका गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचे यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि रविवार तक आदि कैलाश यात्रा के लिए 1674 परमिट जारी हुए हैं। अब मौसम अनुकूल होने पर ही परमिट जारी किए जाएंगे। कुटी प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि 100 से अधिक यात्री सोमवार सुबह आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। वहीं मौसम में बदलाव के चलते दारमा और व्यास घाटी में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
--
उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई बर्फबारी
मुनस्यारी। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। मई में भी उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। जोहार घाटी के रालम, राजरंभा, हंसलिंग, पंचाचूली आदि चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। ये चोटियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ गया है।

Trending Videos