सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wheels of 12 Roadways buses, stalled for two weeks, roll once again.

Pithoragarh News: दो सप्ताह से खड़ीं 12 रोडवेज बसों के फिर घूमे पहिये

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 06 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Wheels of 12 Roadways buses, stalled for two weeks, roll once again.
विज्ञापन

Trending Videos
पिथौरागढ़। दो सप्ताह से खड़ी 12 रोडवेज बसों के पहिये फिर घूमने लगे हैं। टायरों के अभाव में खड़ी इन बसों का संचालन शुरू होने से खासकर उन यात्रियों को काफी राहत मिली है जो टैक्सियों में महंगा सफर करने में असमर्थ हैं।
पिथौरागढ़ डिपो लंबे समय से टायर, स्पेयर पार्ट्स, बसों और चालकों की कमी से जूझ रहा है। बीच-बीच में ये कमियां कुछ हद तक दूर हो जाने से डिपो की गाड़ी फिलहाल चल रही है लेकिन कई बार समस्या ज्यादा गहराने पर कई रूटों पर संचालन रोकना पड़ता है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में कई बसें मानक पूरे कर चुकी हैं जिनको समय-समय पर दुरुस्त कर रूटों पर उनका संचालन किया जा रहा है लेकिन समय पर टायर, स्पेयर पार्ट्स न मिलने से डिपो के लिए बसों का नियमित और बेहतर संचालन चुनौती बना हुआ है। पिछले दिनों टायरों के अभाव में करीब 12 बसें वर्कशॉप में खड़ी हो गई थीं। डिमांड के बावजूद समय पर टायर न मिलने से अन्य बसों के भी खड़े होने की नौबत आ गई। करीब दो हफ्ते में डिपो को 30 नए टायर उपलब्ध हो पाए जिससे खड़ी बसों के पहिये घूमने शुरू हुए और यात्रियों को राहत मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed