सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A grand panchayat was held at the Nepali Farm intersection.

Rishikesh News: नेपालीफार्म तिराहे पर आयोजित की गई महापंचायत

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 06 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
A grand panchayat was held at the Nepali Farm intersection.
विज्ञापन
नेपालीफार्म तिराहे पर निर्माणाधीन पार्क के नाम को लेकर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने हुंकार भर दी है। आयोजित महापंचायत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि इस पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखा जाए। इस दौरान आंदोलनकारियों के सम्मान में मौके पर एक साइनबोर्ड भी लगा दिया गया।
Trending Videos




महापंचायत में जिला पंचायत सदस्य विनीता रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए। क्षेत्रीय जनता चाहती है इस पार्क में राज्य आंदोलन के दौरान बलिदान देने वालों की प्रतिमा लगाई जाए। बीना चौहान ने कहा कि यह समय राज्य आंदोलनकारियों को याद करने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गढ़ी के प्रधान आशीष रांगड़ ने कहा कि सरकार उत्तराखंड के इतिहास को मिटाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार केंद्रीय नेताओं को खुश करने के लिए यहां के बलिदानियों का अपमान कर रही है। बैठक के दौरान दो संकल्प लिए गए। निर्माणाधीन पार्क का नाम उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीद पार्क रखा जाए।



पार्क स्थल पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। उस स्थान पर उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की प्रतिमा लगाई जाए। सुधीर राय रावत ने कहा कि प्रतिनिधियों की ओर से पार्क स्थल पर शहीद पार्क का बोर्ड लगाकर विधिवत पार्क का नामकरण किया गया है।

कार्यक्रम में खैरी कलां की प्रधान शबनम बानो, हरिपुर कलां की प्रधान सविता शर्मा, चंद्रकांता बेलवाल, आशीष बिष्ट, अनिल पडियार, अनीता खरोला,जगदंबा रतूड़ी, गोकुल रमोला, धर्मेंद्र बेंदवाल, रवि राण, पार्षद सत्या कपरुवाण, शांति प्रसाद थालियाल, विजयपाल जेठूड़ी, सतीश रावत, राजपाल खरोला, जयेंद्र रमोला, विनोद चौहान, हिमांशु पंवार, भगवती प्रसाद सेमवाल, लालमणि रतूड़ी, दिनेश चंद्र मास्टर, संजय सिलस्वाल आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed