{"_id":"69d2d35fe7ed48e3c308d1e9","slug":"players-honored-after-winning-medals-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-939411-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से 22 से 28 मार्च तक चेन्नई में अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रेनबुकई कराटे एकेडमी गीतानगर और रायवाला की खिलाड़ी दीया बिष्ट, काजल चौधरी, सलोनी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। आरोही ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से वापस लौटे खिलाड़ी और उनके कोच कमल सिंह बिष्ट को सम्मानित किया गया।
रविवार को देहरादून रोड स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा कार्यालय में महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र नौटियाल ने विजेता खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित किया। कमल सिंह बिष्ट ने कहा कि आज के समय में महिलाओं और बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस सबसे बड़ा हथियार है। किक बॉक्सिंग न केवल शारीरिक कौशल है, बल्कि यह आत्मविश्वास जगाकर स्वयं की रक्षा करने की शक्ति देता है। इस मौके पर सुधीर चौधरी, अभिषेक गुप्ता, करण कुमार, मनोज नेगी, अलका बिष्ट, दीपा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Trending Videos