{"_id":"69d2d3ca4f16c906dd07c074","slug":"advanced-diagnostic-equipment-given-to-aiims-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-939413-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स को दिए उन्नत जांच उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स को दिए उन्नत जांच उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
एम्स में उपकरण मशीनों का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि। स्रोत एम्स प्रशासन।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
बोइंग इंडिया ने स्वास्थ्य जांच सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश को उन्नत डायग्नोस्टिक उपकरण दिए। इसमें एक अल्ट्रासाउंड मशीन और एक डिजिटल एक्स-रे प्रणाली शामिल है।
एम्स में कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और बोइंग इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष सलिल ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। सलिल ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले डायग्नोस्टिक्स समुदायों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करते हैं। हमें ऐसे स्थान पर यह छोटा सा योगदान देकर खुशी हो रही है, जहां इससे एक बड़ा बदलाव आएगा।
निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा अत्याधुनिक इमेजिंग के साथ अपनी डायग्नोस्टिक क्षमताओं का विस्तार करके हमारा उद्देश्य जांच में होने वाली देरी को काफी हद तक कम करना है। क्लीनिकल निर्णय लेने की प्रक्रिया को मजबूत करने के साथ ही राज्य और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों में सुधार लाना है।
डॉ. रजत जैन ने कहा कि एम्स की विशेषज्ञता में विशिष्ट संसाधनों को जोड़कर हम स्थानीय स्वास्थ्य सेवा को सशक्त बना रहे हैं। उन्नत डायग्नोस्टिक्स को अग्रिम मोर्चे पर ला रहे हैं और समुदायों के लिए स्वास्थ्य परिणामों को गति प्रदान करते हुए उनमें सुधार कर रहे हैं। इस मौके पर डॉ. सौरभ वार्ष्णेय, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. रजत जैन, प्रवीणा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos