सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A massive fire broke out in a puja material shop

Rishikesh News: पूजा सामग्री की दुकान में लगी भीषण आग

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a puja material shop
10-रेलवे रोड ​स्थित पूजा सामग्री की दुकान में लगी आग को बुझाती पुलिस।स्रोत-पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान बंद थी, लेकिन अंदर से उठते धुएं को देखकर रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
Trending Videos


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत ये रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया नहीं तो आसपास की दुकानों को भी इसकी चपेट में आने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आग की इस घटना में दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed