सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A massive fire broke out in a tyre puncture shop

Rishikesh News: टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a tyre puncture shop
02- आग लगने के दौरान धू धू कर जलती दूकान और ट्रक।स्रोत-विडियो ग्रेब
विज्ञापन
इंद्रमणि बडोनी चौक, ढालवाला क्षेत्र में चंद्रभागा नदी के समीप देर रात एक टायर पंचर की दुकान में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और लपटें करीब 30 फीट ऊंची उठने लगीं। सामान के साथ-साथ तीन ट्रक व स्कूटर को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद ट्रक चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos




सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के पांच वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में दुकान के पास खड़े तीन ट्रक और एक स्कूटी भी आ गए। ट्रक चालकों की सूझबूझ से दो ट्रकों को बचा लिया गया, जबकि एक ट्रक और स्कूटी को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान संचालक राम प्रवेश निवासी चंद्रभागा है। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि देर रात आग की सूचना मिलते ही टीम को रवाना किया गया और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed