फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A 'Parivartan Rally' (Change Rally) was held, followed by a public outreach program.

Rishikesh News: परिवर्तन रैली निकालकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया

Sun, 12 Jul 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
A 'Parivartan Rally' (Change Rally) was held, followed by a public outreach program.
जौलीग्रांट। उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से परिवर्तन रैली निकालकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवर्तन रैली दुर्गा चौक से हिमालयन चौक होते हुए बेलवाल फार्म हाउस अठूरवाला पहुंचने के बाद समाप्त हुई। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि यूकेडी का राज्य गठन में अहम योगदान रहा है। यूकेडी प्रदेश का पहला क्षेत्रीय दल है। इसलिए इसे मजबूत किया जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। यूकेडी से जुड़कर प्रदेश बचाने की मुहिम में साथ देना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सौम्य चौधरी ने कहा कि यूकेडी पहाड़ और क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह समझती है। इस दौरान कई लोगों ने यूकेडी की सदस्यता ली है। इस अवसर पर पवन बिजल्वाण, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृजमोहन सजवाण, जिलाध्यक्ष आनंद राणा, जय प्रकाश उपाध्याय, गणेश काला, केंद्रपाल सिंह तोपवाल, प्रमिला रावत, संतोष भंडारी, मोहन असवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed