{"_id":"6a08df677c172a11c4085ed2","slug":"advocates-demonstrated-in-the-tehsil-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-973349-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अधिवक्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अधिवक्ताओं ने किया तहसील में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 17 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परवादून बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने शनिवार को दाखिल खारिज समेत अन्य परेशानियों का समाधान नहीं होने से क्षुब्ध होकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी डोईवाला से वार्ता कर समस्या के निदान की मांग रखी।
शनिवार को परवादून बार एसोसिएशन अध्यक्ष फूल सिंह वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्रित हुए। अधिवक्ताओं ने दाखिल खारिज आदि समस्याओं का निदान न होने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि दाखिल खारिज जैसे महत्वपूर्ण काम को लेकर तहसील कर्मी अलग-अलग प्रकार के दस्तावेज मांगकर काम को लटका रहे हैं। जिससे दाखिल खारिज की फाइलें लंबित पड़ी है। फाइलें जस की तस होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनोहर सिंह सैनी, अशरफ अली, अतुल कुमार, भव्य चमोला, मोइन अहमद सिद्दीकी, साकिर हुसैन, मोहम्मद जुबैर, भास्कर बलूनी, विनीत लोधी आदि शामिल रहे।