{"_id":"6a09d0a1c83d14bd800d0872","slug":"video-massive-traffic-jam-grips-the-pilgrim-city-over-the-weekend-vehicles-crawl-along-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: वीकेंड पर तीर्थनगरी में लगा भीषण जाम, रेंग-रेंग कर चलते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: वीकेंड पर तीर्थनगरी में लगा भीषण जाम, रेंग-रेंग कर चलते रहे वाहन
साप्ताहांत पर तीर्थनगरी में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगा रहा। जाम में वाहन रेंगरेंग कर चलते रहे। इंद्रमणि बडोनी चौक से तपोवन बाजार पहुंचने में एक घंटा लग गया। मुनिकीरेती पुलिस की ओर से लागू किए गए प्लान फेल हो गए। जब तपोवन से ट्रैफिक आगे नहीं बढ़ा तो ऋषिकेश यातायात पुलिस को नेपाली फार्म से वाहनों को डायवर्ट करना पड़ा।
तीर्थनगरी में सुबह सात बजे से ही वाहनों का दबाव होने लगा था। वाहनाें के दबाव के कारण के नेपालीफार्म से श्यामपुर पुलिस चौकी, बाइपास मार्ग वाहनों से पैक रहा है। बाइपास मार्ग पर एआरटीओ कार्यालय से इंद्रमणि बडोनी चौक तक वाहनाें की लंबी लाइन लगी रही। वहीं भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड़ से ट्रैफिक आगे न बढ़ने के कारण इंद्रमणि बडोनी चौक से ढालवाला, भद्रकाली तक वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगती रही। भले की यातायात पुलिस के पर्याप्त जवान ट्रैफिक संभाल रहे थे, वाहनों के दबाव के सामने वह भी बेबस नजर आ रहे थे। स्थिति यह थी कि इंद्रमणि बडोनी चौक से तपोवन बाजार तक सात किलोमीटर का सफर करने में एक घंटा लग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।