{"_id":"6a0972009672de827f067bc3","slug":"video-jwalamukhi-municipal-council-elections-enthusiasm-for-voting-evident-among-all-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव: मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी नगर परिषद चुनाव: मतदान के लिए युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा उत्साह
ज्वालामुखी नगर परिषद के आठ वार्डों में रविवार सुबह सात बजे मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन समय बढ़ने के साथ मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह नौ बजे तक सभी वार्डों में करीब 20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 42 प्रतिशत पहुंच गया। नगर परिषद चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर-5 की पहली बार वोट डालने वाली सृष्टि और श्रिया ने बताया कि मतदान करना उनके लिए बेहद अच्छा अनुभव रहा। गर्मियों में पानी की समस्या दूर की जाए, सड़कों की सफाई व्यवस्था बेहतर हो तथा बिजली सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। वहीं वार्ड नंबर-4 में 75 वर्षीय नेत्रहीन प्रीतम ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 75, 80 और 88 वर्ष आयु के कई बुजुर्ग मतदाताओं ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी निभाई। ज्वालामुखी के उपमंडल अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद के आठों वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चला है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।