{"_id":"69ed2d8efb3ada2a5402622a","slug":"anish-joshi-increased-the-honor-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-956012-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अनीश जोशी ने बढ़ाया मान, प्रदेश की मेरिट में 14वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अनीश जोशी ने बढ़ाया मान, प्रदेश की मेरिट में 14वां स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला के छात्र अनीश जोशी ने उत्तराखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में 14वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है।
अनीश ने बताया कि इससे पहले वह उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में भी प्रदेश की वरीयता सूची में 18वां स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उनका लक्ष्य सेना में जाना है। उन्होंने बताया कि उनके पिता राकेशचंद्र जोशी दिल्ली के एक होटल में कार्यरत हैं। माता सविता देवी गृहिणी हैं।
उनका एक बड़ा भाई बीएससी तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। एक छोटी बहन इंटरमीडिएट की छात्रा है। उन्होंने हिंदी विषय में 94, गणित में 94, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 96, अंग्रेजी में 90 के साथ 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि वह सेल्फ स्टडी करते थे। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता, पिता, परिजन और गुरुजनों को दिया है। अन्य युवाओं के लिए उन्होंने संदेश दिया कि मंजिल पानी है तो स्वयं पर विश्वास रखो। गुरुजनों के बताए हुए मार्ग पर चलो, मंजिल जरूर मिलेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X