सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Awarded for outstanding work

Rishikesh News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 06 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Awarded for outstanding work
एम्स के कैंसर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित: एम्स
विज्ञापन
एम्स के कैंसर चिकित्सा एवं रुधिर विज्ञान विभाग में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अनुशासन और मर्यादा जीवन में सफलता की कुंजी है। लिहाजा प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
Trending Videos


बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सहरावत ने कहा कि सम्मान परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल होता है। उत्कृष्टता की कोई सीमा नहीं होती, निरंतर सीखना, सीखे हुए को समाज में क्रियान्वित करना, स्वयं का आकलन करना और बेहतर करने का प्रयास ही प्रगति का मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को एक अच्छे कर्मचारी व जिम्मेदार नागरिक की विशेष पहचान बताया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अरविंद घिल्डियाल, शालिनी रावत, सुभाष चंद्र, राजेश नेगी व लक्ष्मण धाकड़ आदि शामिल रहे। इस अवसर पर डॉ. साईं, डॉ. हर्षा, डॉ. देविका सहित विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed