फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bad weather: One flight diverted, four arrived late at the airport.

खराब मौसम : एक उड़ान डायवर्ट की, चार देरी से पहुंची एयरपोर्ट

Fri, 14 Aug 2026 06:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Bad weather: One flight diverted, four arrived late at the airport.
जौलीग्रांट। खराब मौसम का हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा। इंडिगो की मुंबई से आ रही एक उड़ान को चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। वहीं अन्य पांच उड़ानें देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो की इस उड़ान को 11 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचना था। लेकिन खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर आसमान में कई चक्कर लगाकर चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि मौसम ठीक होने पर यात्रियों को लेकर दोबारा यह उड़ान चंडीगढ़ से दोपहर 1:46 बजे एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो जयपुर 11:25 के स्थान पर 11:47, इंडिगो हैदराबाद 12:50 के स्थान पर दोपहर 1:09 बजे, एयर इंडिया मुंबई 2:20 के स्थान पर 2:57 बजे और इंडिगो दिल्ली शाम चार बजे के स्थान पर साढ़े चार बजे एयरपोर्ट पहुंची। उधर एयरपोर्ट के मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 23.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। उसके बाद शाम तक बहुत हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed