फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Padma Shri Jaspinder Narula arrived at Parmarth Niketan.

Rishikesh News: परमार्थ निकेतन पहुंचीं पद्मश्री जसपिंदर नरूला

Fri, 14 Aug 2026 06:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Padma Shri Jaspinder Narula arrived at Parmarth Niketan.
ऋषिकेश। हिंदी-पंजाबी सिनेमा की पार्श्व एवं शास्त्रीय गायिका और पद्मश्री से सम्मानित जसपिंदर नरूला ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर मां गंगा का पूजन किया और विश्व शांति की कामना की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उन्हें अपना सद्साहित्य भेंट किया।
विज्ञापन

जसपिंदर नरूला ने कहा कि गंगा भारत की आत्मा हैं। गंगा तट पर पहुंचकर मन स्वत: शांत होने लगता है और ऐसी अनुभूति होती है जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में नन्हे ऋषिकुमारों के साथ भजन भी गाए। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती के प्रति आभार जताते हुए परमार्थ निकेतन आगमन को आत्मिक और आनंददायक अनुभव बताया। उनके साथ उनके पति प्रमोद कौल, गायिका सलोनी शाह, ज्योतिका भट्ट, मधु और भारतीय सेना के जवान नरेंद्र लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed