फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The pilgrimage town is illuminated with the tricolor light.

Rishikesh News: तिरंगे की रोशनी से जगमगाई तीर्थनगरी

Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
The pilgrimage town is illuminated with the tricolor light.
ऋषिकेश। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तीर्थनगरी तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, मार्गों और धार्मिक स्थलों को तिरंगा झंडों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया। शाम ढलते ही शहर की खूबसूरती देखते ही बनी।
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारियों और स्वयंसेवियों ने प्रमुख स्थानों पर तिरंगा झंडे लगाए, जबकि मुख्य मार्गों के बिजली पोल तिरंगा लाइटों से जगमगा उठे। सोमेश्वर महादेव, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर महादेव और नीलकंठ महादेव मंदिर भी तिरंगा रोशनी से सजे नजर आए। जानकी सेतु, बजरंग सेतु और परमार्थ निकेतन पर तिरंगे की रोशनी आकर्षण का केंद्र रही। खासकर जानकी सेतु की फसाड लाइटिंग ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अलग छटा बिखेरी। मुखर्जी मार्ग, चंद्रेश्वर नगर, केवलानंद चौक, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग और त्रिवेणी घाट क्षेत्र में भी तिरंगा सजावट की गई। मुनिकीरेती में भी प्रमुख चौक-चौराहे तिरंगा रोशनी से जगमगाते रहे। स्कूलों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों और तिरंगा यात्राओं के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed